मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा की 'वर्कप्लेस विजिट' में साझा हुए सफलता के मंत्र

बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी

मुख्य बिंदु
  • शहर के प्रतिष्ठित बिजनेस संगठन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल बीसीआई अल्फा द्वारा व्यावसायिक कौशल और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह होने वाली वर्कप्लेस विजिट इस बार बुधवार को 'बेस्ट रेफ्रिजरेशन' पर आयोजित की गई।
  • इस कार्यक्रम की मेजबानी बेस्ट रेफ्रिजरेशन के मालिक भरत पुरस्वानी बेहद आत्मीय और पेशेवर ढंग से की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने व्यापारिक बारीकियों को करीब से समझा।
  • व्यवसाय विस्तार के लिए 'प्रत्यक्ष अनुभव' जरूरी बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने सत्र को संबोधित करते हुए वर्कप्लेस विजिट की महत्ता पर प्रकाश डाला।
  • उन्होंने कहा, "जब हम किसी सदस्य के कार्यस्थल पर जाते हैं, तो हम केवल उनके ऑफिस को नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, कार्यप्रणाली और विजन को समझते हैं।
  • ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं, जो दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों के लिए अनिवार्य है।
WAf𝕏TGin🖨
बीसीआई अल्फा की 'वर्कप्लेस विजिट' में साझा हुए सफलता के मंत्र

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित बिजनेस संगठन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल बीसीआई अल्फा द्वारा व्यावसायिक कौशल और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह होने वाली वर्कप्लेस विजिट इस बार बुधवार को 'बेस्ट रेफ्रिजरेशन' पर आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम की मेजबानी बेस्ट रेफ्रिजरेशन के मालिक भरत पुरस्वानी बेहद आत्मीय और पेशेवर ढंग से की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने व्यापारिक बारीकियों को करीब से समझा।

व्यवसाय विस्तार के लिए 'प्रत्यक्ष अनुभव' जरूरी बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने सत्र को संबोधित करते हुए वर्कप्लेस विजिट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जब हम किसी सदस्य के कार्यस्थल पर जाते हैं, तो हम केवल उनके ऑफिस को नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, कार्यप्रणाली और विजन को समझते हैं। ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच विश्वास की नींव को मजबूत करते हैं, जो दीर्घकालिक व्यापारिक संबंधों के लिए अनिवार्य है।

नेटवर्किंग और रेफरल पर जोर बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट देवेन्द्र सिंह करिर ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह के सत्रों से सदस्यों को एक-दूसरे की क्षमताओं का वास्तविक ज्ञान होता है।

जनरल सेक्रेटरी डॉ. अमृता बोकेड़िया ने विस्तार से बताया कि वर्कप्लेस विजिट के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को समझकर मार्केट में अधिक प्रामाणिक और सटीक 'बिजनेस रेफरेंस' देने में सक्षम होते हैं।

इन दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस ज्ञानवर्धक सत्र में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हुए, जिनमें मुकेश माधवानी, देवेंद्र सिंह करीर, विप्लव कुमार जैन, डॉ. अमृता बोकेड़िया, जीवन सिंह सोलंकी, विवान बंसल, हर्ष चंडालिया, प्रिया शर्मा, शिवम लोढ़ा, लोकेश जोशी, पियूष जैन, सी.पी. शर्मा, रतन सिंह सोलंकी, ऐकार्थ पुरोहित अरुण चौबिसा आदि उपस्थित रहे।

अनुभवों का संगम और सफलता के सूत्र कार्यक्रम में राहुल पुरस्वानी (बड़े भाई, भारत पुरस्वानी) ने 'कम्युनिकेशन' को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

उन्होंने जोर दिया कि संबंधों को सहेजना ही 'रिपीट बिजनेस' और 'लीड्स' का मुख्य स्रोत है। वहीं, परिवार के मुखिया भीषम पुरस्वानी ने अपने जीवन के साहसिक अनुभवों को साझा कर युवाओं में नया जोश भरा।

चीफ एडवाइजर विप्लव कुमार जैन और जॉइंट सेक्रेटरी जीवन सिंह सोलंकी ने भी 'वर्कप्लेस एंगेजमेंट' को व्यावसायिक विकास की नई दिशा करार दिया।

सत्र के अंत में बेस्ट रेफ्रिजरेशन की टीम और पुरस्वानी परिवार का उनकी शानदार मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया गया। बीसीआई अल्फा ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी इस तरह के संवादात्मक और सार्थक आयोजन निरंतर जारी रहेंगे ताकि उदयपुर के बिजनेस ईकोसिस्टम को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।