मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मतदान दलों के गठन हेतु कार्मिकों का डेटा अपडेट करने के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर के मार्गदर्शन में चुनाव हेतु मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया के तहत कार्मिकों का बेसिक डेटा अपडेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनआईसी के सहयोग से तैयार सॉफ्टवेयर पर कार्मिकों के डेटा को अपडेट करने हेतु जिले के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को 9 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3 बजे जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ, एनआईसी) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • यह प्रशिक्षण जिले के सभी अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आयोजित होगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव 2026 की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर के मार्गदर्शन में चुनाव हेतु मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया के तहत कार्मिकों का बेसिक डेटा अपडेट करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनआईसी के सहयोग से तैयार सॉफ्टवेयर पर कार्मिकों के डेटा को अपडेट करने हेतु जिले के समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को 9 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3 बजे जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ, एनआईसी) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के सभी अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आयोजित होगा।

सभी विभागों के आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और अपने विभाग के समस्त कार्मिकों का डेटा 13 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपडेट करें।

इस महत्वपूर्ण कार्य की सुचारू मॉनिटरिंग हेतु जिला कोषाधिकारी (शहर एवं ग्रामीण) को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु जिला सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) उदयपुर से संपर्क किया जा सकता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्य की महत्ता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को इसे सर्वाच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।