मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाय द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

मुख्य बिंदु
  • विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाई द्वारा हरिदास जी मगरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • क्लब संरक्षक रोटेरियन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, इसके कारणों, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना रहा।
  • रोटरी क्लब पन्नाधाय अध्यक्ष रोटेरियन सुरभि खत्री ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन दीपक सुखाड़िया (क्लब एडवाइजर) सहित चिकित्सा क्षेत्र की जानी-मानी विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
  • गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की डॉ.
  • जया टांटिया वर्मा ने कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक लक्षणों एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी।
WAf𝕏TGin🖨
रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाय द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाई द्वारा हरिदास जी मगरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

क्लब संरक्षक रोटेरियन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, इसके कारणों, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना रहा।

रोटरी क्लब पन्नाधाय अध्यक्ष रोटेरियन सुरभि खत्री ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन दीपक सुखाड़िया (क्लब एडवाइजर) सहित चिकित्सा क्षेत्र की जानी-मानी विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की डॉ. पूजा गांधी तथा डॉ. जया टांटिया वर्मा ने कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक लक्षणों एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में रोटरी पन्नाधाई क्लब के सदस्य रोटेरियन अशोक पालीवाल, रोटेरियन राजेश शर्मा, रोटेरियन राजेंद्र अग्रवाल, रुखसाना साबुनवाला, पूनम अग्रवाल एवं रोटेरियन अनिका भसीन, रोटेरियन प्रवीण जोशी की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन कुणाल यादव रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन तारिका भानुप्रताप सिंह द्वारा की गई।

कार्यक्रम का संयोजन अत्यंत प्रभावशाली ढंग से शुभांगी वारांगांवकर द्वारा किया गया व अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।