मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डाक जीवन बीमा प्रीमियम अब खातों से स्वचालित रूप से कटेगा

मुख्य बिंदु
  • डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) पॉलिसीधारकों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल प्रारंभ की गई है।
  • इसके अंतर्गत अब पॉलिसीधारकों का बीमा प्रीमियम उनके बैंक खाते/डाक बचत खाते से स्वचालित रूप से कट जाएगा।
  • इस नई व्यवस्था से प्रीमियम भुगतान में देरी, भूल-चूक या पॉलिसी लैप्स होने की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  • डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पॉलिसीधारकों को अपने नजदीकी डाकघर में निर्धारित प्रपत्र में सहमति (ऑटो-डेबिट मैंडेट) देना होगा।
  • फरवरी माह से यह प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी।
  • निर्धारित तिथि पर प्रीमियम की राशि स्वतः ही कट जाएगी तथा इसकी सूचना पॉलिसीधारक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) पॉलिसीधारकों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत अब पॉलिसीधारकों का बीमा प्रीमियम उनके बैंक खाते/डाक बचत खाते से स्वचालित रूप से कट जाएगा। इस नई व्यवस्था से प्रीमियम भुगतान में देरी, भूल-चूक या पॉलिसी लैप्स होने की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी।

डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पॉलिसीधारकों को अपने नजदीकी डाकघर में निर्धारित प्रपत्र में सहमति (ऑटो-डेबिट मैंडेट) देना होगा।

फरवरी माह से यह प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी। निर्धारित तिथि पर प्रीमियम की राशि स्वतः ही कट जाएगी तथा इसकी सूचना पॉलिसीधारक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

उदयपुर डिवीजन में वर्तमान में 1 प्रधान डाकघर, 43 उप डाकघर तथा 392 शाखा डाकघर कार्यरत हैं। इन सभी डाकघरों के माध्यम से आम जनता तक इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पॉलिसीधारक इसका लाभ उठा सकें।

डाकघर, उदयपुर मण्डल श्री अक्षय गाडेकर ने सूचित किया कि यह पहल डाक जीवन बीमा सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल बनाएगी। इससे न केवल पॉलिसीधारकों को सुविधा होगी, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली भी अधिक सुव्यवस्थित होगी।