मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव

जिला प्रशासन व पत्रकारों की टीम के बीच वॉलीबॉल मैत्री मैच

मुख्य बिंदु
  • गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गांधी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
  • मुकाबले का उद्देश्य आपसी सद्भाव, खेल भावना और स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देना रहा।
  • जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम कप्तान जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में मैदान में उतरी।
  • वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया।
  • प्रशासन की टीम में हितेष त्रिवेदी, महेश पालीवाल, विक्रमसिंह, हेमराज सोनवाल, किशन गायरी, विपिन जिनगर व मनोज शामिल रहे।
  • वहीं मीडिया टीम में अविनाश जगनावत, अजय आचार्य, संजय, रवि शर्मा, चंदनसिंह, भगवान प्रजापत, फलकसिंह व हिमांशु परिहार ने सहभागिता निभाई।
WAf𝕏TGin🖨
गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में खेल भावना का उत्सव

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गांधी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले का उद्देश्य आपसी सद्भाव, खेल भावना और स्वस्थ संवाद को बढ़ावा देना रहा।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम कप्तान जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में मैदान में उतरी। वहीं मीडिया टीम का नेतृत्व लेकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया।

प्रशासन की टीम में हितेष त्रिवेदी, महेश पालीवाल, विक्रमसिंह, हेमराज सोनवाल, किशन गायरी, विपिन जिनगर व मनोज शामिल रहे। वहीं मीडिया टीम में अविनाश जगनावत, अजय आचार्य, संजय, रवि शर्मा, चंदनसिंह, भगवान प्रजापत, फलकसिंह व हिमांशु परिहार ने सहभागिता निभाई।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार रैलियों और दमदार स्मैश ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंततः कड़े संघर्ष के बाद जिला प्रशासन की टीम विजेता रही।

मैच के समापन पर गिर्वा तहसीलदार श्याम सिंह एवं बड़गांव तहसीलदार हितेश सुखवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

मैच के दौरान रेफरी की भूमिका विवेक यादव एवं मनोज ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी मयंक नकवाल ने संभाली। इस दौरान उप निदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा भी उपस्थित रहे।