मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विशाल तिरंगा जागरण रैली में उमड़ा जनसैलाब विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

मुख्य बिंदु
  • आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व तैयारियों के तहत आशीर्वाद बस्ती क्षेत्र में विशाल तिरंगा जागरण एवं मशाल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
  • इस जागरण यात्रा में बस्ती के सर्व समाज के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई जिससे क्षेत्र देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा।
  • दुपहिया वाहनों पर निकाली गई इस तिरंगा जागरण रैली का शुभारंभ बस्ती पालक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने तिरंगा लहराकर किया।
  • इस अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
  • हिन्दू सम्मेलन की कार्यसमिति के अध्यक्ष नानालाल वया एवं संयोजक लक्ष्मीलाल जैन ने बताया कि इस जागरण यात्रा में मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही जिसका नेतृत्व महिला प्रमुख डॉ सीमा चम्पावत ने किया।
  • महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
WAf𝕏TGin🖨
विशाल तिरंगा जागरण रैली में उमड़ा जनसैलाब विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुर। आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व तैयारियों के तहत आशीर्वाद बस्ती क्षेत्र में विशाल तिरंगा जागरण एवं मशाल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस जागरण यात्रा में बस्ती के सर्व समाज के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई जिससे क्षेत्र देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा।

दुपहिया वाहनों पर निकाली गई इस तिरंगा जागरण रैली का शुभारंभ बस्ती पालक एडवोकेट उदयसिंह देवड़ा ने तिरंगा लहराकर किया। इस अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

हिन्दू सम्मेलन की कार्यसमिति के अध्यक्ष नानालाल वया एवं संयोजक लक्ष्मीलाल जैन ने बताया कि इस जागरण यात्रा में मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही जिसका नेतृत्व महिला प्रमुख डॉ सीमा चम्पावत ने किया। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

जागरण यात्रा चंदनवाड़ी से प्रारंभ होकर प्रेम नगर शांति नगर आशीर्वाद नगर न्यू आशीर्वाद नगर प्रगति नगर ज्योति नगर मयंक कॉलोनी पन्ना विहार न्यू अशोक नगर आनंद नगर हीराबाग कॉलोनी वर्धमान विहार जैन कॉलोनी कुशाल बाग न्यू अशोक विहार होते हुए पुनः चंदनवाड़ी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर भव्य आतिशबाजी की गई और 1 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

आयोजकों ने जानकारी दी कि सम्मेलन की कड़ी में 31 जनवरी को भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1000 दुपहिया वाहनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर सत्यपाल सिंह भोपाल सिंह रांका सुरेश कोड़िया मुकेश जैन मंगलसिंह शेखावत ध्रुव पटवा पूनमचंद मोर जितेंद्र आर्य हँसमुख जैन विपुल पोरवाल विक्रम सिंह राजपुरोहित नटवरलाल आकाश प्रजापत प्रवीण जैन भगवत सिंह मोगरा नवीन नलवाया देवेंद्र साहू हिम्मत सिसोदिया तुलसीराम भूरालाल डांगी जमनालाल माली सुरेश आंचलिया हिम्मत कोठारी गणपत मोरी गोपाल माली मिठूलाल डांगी सह प्रमुख मनीषा कोडीया राजकुमारी दक सरिता सोनी हिना जैन पारुल सिंह गीता प्रजापत मधु जैन परमजीत कौर  सुधा गुप्ता सपना राव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।