मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नवाचार से रचा भविष्य

विज्ञान समिति उदयपुर एवं विद्यालय उद्यम एसोसिएशन द्वारा भव्य हैकाथॉन का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | विज्ञान समिति उदयपुर एवं विद्यालय उद्यम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय नवाचार हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया।
  • इस हैकाथॉन में पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय झाड़ोल, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल गोगला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुपालपुरा तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  • मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की विद्यार्थियों ने समूहों में छह घंटे तक लगातार कार्य करते हुए समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर आधारित नवाचारी मॉडल और विचार प्रस्तुत किए।
  • हैकाथॉन के प्रमुख विषयों में जलवायु परिवर्तन, सड़क सुरक्षा, कृषि नवाचार, स्मार्ट कचरा प्रबंधन तथा दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीक शामिल रहे।
  • विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नवाचार से रचा भविष्य

उदयपुर | विज्ञान समिति उदयपुर एवं विद्यालय उद्यम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय नवाचार हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया।

इस हैकाथॉन में पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय झाड़ोल, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल गोगला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पहाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुपालपुरा तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की विद्यार्थियों ने समूहों में छह घंटे तक लगातार कार्य करते हुए समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर आधारित नवाचारी मॉडल और विचार प्रस्तुत किए।हैकाथॉन के प्रमुख विषयों में जलवायु परिवर्तन, सड़क सुरक्षा, कृषि नवाचार, स्मार्ट कचरा प्रबंधन तथा दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीक शामिल रहे।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने प्रोजेक्ट विज्ञान समिति के पदाधिकारियों एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक के समक्ष प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विज्ञान समिति के कुलप्रमुख के.एल. कोठारी, अध्यक्ष महीप भटनागर, के.एल. तोतावत तथा रेणु भंडारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष महीप भटनागर ने कहा कि आज के ये विद्यार्थी सिर्फ सीख नहीं रहे हैं, बल्कि समाज की समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

यह हैकाथॉन ग्रामीण और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त मंच है।

SCERT के संयुक्त निदेशक कमलेन्द्र सिंह राणावत ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, “इन बच्चों की सोच, समझ और समाधान देखने के बाद यह स्पष्ट है कि यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो ये देश के भविष्य के नवाचारी बन सकते हैं।

ऐसे कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार कर रहे हैं।” विद्यालय उद्यम एसोसिएशन के प्रतिनिधि कैलाश चंद्र रावल ने बताया, “हमारा उद्देश्य है कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।” कार्यक्रम की सफलता में एसोसिएशन के फैसिलिटेटर हर्षा, लक्ष्यराज, सुरेश एवं सूरजमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग एवं प्रेरणा प्रदान की।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवानिया के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम उत्साह, नवाचार और प्रेरणा के संकल्प के साथ समापन हुआ।