मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एक शाम गौ सेवा के नाम भक्ति संध्या व हाउजी गेम्स का भव्य आयोजन 11 जनवरी को

मुख्य बिंदु
  • गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “एक शाम गौ सेवा के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन 11 जनवरी रविवार को शाम 6 बजे सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जायेगा।
  • ट्रस्ट की महासचिव स्वीटी जैन ने बताया कि यह भव्य भक्ति संध्या हाउजी गेम्स के साथ संपन्न होगी।
  • कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित की गई संपूर्ण राशि से 12, 13, 14 व 15 जनवरी को उदयपुर एवं आसपास की 21 गौशालाओं में गौ माता के लिए महाप्रभु प्रसाद वितरित किया जाएगा।
  • जिसमें 21 क्विंटल लापसी, 21,000 किलो चारा, 2100 रोटियां, गुड़ एवं 21 किलो खोपरा शामिल होगा।
  • भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक पिंटू सेन, विश्वास नंदवाना, मुकेश पालीवाल सहित अन्य कलाकार अपने भजनों के माध्यम से गौ माता की महिमा का गुणगान करेंगे, साथ ही कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा।
  • हाउजी टिकट एवं लक्की ड्रॉ में एलइडी टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन आदि 14 पारितोषिक रखे गए हैं।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “एक शाम गौ सेवा के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन 11 जनवरी रविवार को शाम 6 बजे सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जायेगा।

ट्रस्ट की महासचिव स्वीटी जैन ने बताया कि यह भव्य भक्ति संध्या हाउजी गेम्स के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित की गई संपूर्ण राशि से 12, 13, 14 व 15 जनवरी को उदयपुर एवं आसपास की 21 गौशालाओं में गौ माता के लिए महाप्रभु प्रसाद वितरित किया जाएगा। जिसमें 21 क्विंटल लापसी, 21,000 किलो चारा, 2100 रोटियां, गुड़ एवं 21 किलो खोपरा शामिल होगा।

भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक पिंटू सेन, विश्वास नंदवाना, मुकेश पालीवाल सहित अन्य कलाकार अपने भजनों के माध्यम से गौ माता की महिमा का गुणगान करेंगे, साथ ही कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा।

हाउजी टिकट एवं लक्की ड्रॉ में एलइडी टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन आदि 14 पारितोषिक रखे गए हैं। हाउजी टिकिट्स व लक्की ड्रॉ से संबंधित जानकारी हेतु इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 8209498916 पर संपर्क कर सकते हैं। गौ सेवा और भक्ति के इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील ट्रस्ट द्वारा की गई है।