मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सब जूनियर, जूनियर नेशनल जुजुत्सु चैपियनशिप 2025 में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मुख्य बिंदु
  • हल्दवानी (उत्तराखंड) में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित सब जूनियर, जूनियर नेशनल जुजुत्सु चैपियनशिप 2025 में उदयपुर (राजस्थान) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।
  • प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।
  • जुजुत्सु एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इस नेशनल जुजुत्सु टूर्नामेंट मे लेखाश कावड़िया ने निवाजा एवं फाइटिंग इवेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 सिल्वर मेडल हासिल किए।
  • धृत जैन ने फाइटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
  • वहीं मेघाशी कावड़िया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उदयपुर का नाम रोशन किया।
  • इसके साथ ही यत्विक यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।
WAf𝕏TGin🖨
सब जूनियर, जूनियर नेशनल जुजुत्सु चैपियनशिप 2025 में उदयपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। हल्दवानी (उत्तराखंड) में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित सब जूनियर, जूनियर नेशनल जुजुत्सु चैपियनशिप 2025 में उदयपुर (राजस्थान) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।

जुजुत्सु एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इस नेशनल जुजुत्सु टूर्नामेंट मे लेखाश कावड़िया ने निवाजा एवं फाइटिंग इवेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2 सिल्वर मेडल हासिल किए। धृत जैन ने फाइटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

वहीं मेघाशी कावड़िया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उदयपुर का नाम रोशन किया। इसके साथ ही यत्विक यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।

टीम का सफल मार्गदर्शन कोच चेतन मेहता द्वारा किया गया तथा टीम मैनेजर मयंक जी कावड़िया ने टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई।

इस उपलब्धि पर द जील परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों, कोच एवं टीम मैनेजर का उदयपुर पहुंचने पर ढोल, नगाड़ों एवम आतिशबाजी के साथ सभी अभिभावकों और बच्चो की मौजूदगी में धूम धाम से स्वागत अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।