उदयपुर । उदयपुर के प्रतीक सिंह राव भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं।
उनके लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है। प्रतीक सिंह राव उदयपुर के अरावली हाउस पुलां निवासी शिव प्रसाद सिंह राव वह रेणू सिसोदिया के पुत्र हैं।
प्रतीक सिंह राव ने 34 वर्ष की उम्र में मेजर से कर्नल बनाकर उदयपुर जिले का नाम रोशन किया है । वर्ष 2012 में प्रतीक सिंह राव ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी देहरादून से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण किया था।
राव मूलतः जयपुर के पास गली गांव के निवासी है। मेजर पद पर रहते हुए प्रतीक सिंह राव ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, भठिंडा आदि स्थान पर देश के लिए सेवाएं दी है।
राव की पत्नी भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत है। और पिताजी रेलवे से सेवानिवृत है एवं माताजी तितरडी के सरकारी स्कूल में पुस्तकालाध्यक्ष है ।
प्रतीक के छोटे भाई मनस्वी सिंह राव ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह गर्व की बात है कि उनके भाई और भाभी दोनों देश सेवा के लिए समर्पित है ।
आज प्रतीक सिंह राव के लेफ्टिनेंट कर्नल बनने से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि समाज और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल और साथ भी गर्व की भी अनुभूति है।
