मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बिना नोटिस सीज कार्रवाई पर मचा बवाल — कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने जताया विरोध

मुख्य बिंदु
  • नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के बावर्ची व दया रेस्टोरेंट पर की गई अतिक्रमण कार्रवाई व प्रतिष्ठान को सीज किए जाने की कार्यवाही को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
  • शर्मा ने इस कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि निगम प्रशासन नियमों को दरकिनार कर व्यापारियों को जानबूझकर परेशान कर रहा है।
  • शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस कार्रवाई करना पूरी तरह अनुचित और कानून के खिलाफ है।
  • प्रशासन को नियमों के तहत पारदर्शिता बरतते हुए पहले नोटिस देना चाहिए, कमियों को दूर करने के लिए समय देना चाहिए और उसके बाद ही विधिसम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।
  • पंकज शर्मा ने कहा कि यदि निगम प्रशासन का यह रवैया नहीं बदला तो जनता इसका जवाब उचित समय पर ब्याज सहित देगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के बावर्ची व दया रेस्टोरेंट पर की गई अतिक्रमण कार्रवाई व प्रतिष्ठान को सीज किए जाने की कार्यवाही को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शर्मा ने इस कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताते हुए कहा कि निगम प्रशासन नियमों को दरकिनार कर व्यापारियों को जानबूझकर परेशान कर रहा है।

शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर बिना पूर्व सूचना या नोटिस कार्रवाई करना पूरी तरह अनुचित और कानून के खिलाफ है। प्रशासन को नियमों के तहत पारदर्शिता बरतते हुए पहले नोटिस देना चाहिए, कमियों को दूर करने के लिए समय देना चाहिए और उसके बाद ही विधिसम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।

पंकज शर्मा ने कहा कि यदि निगम प्रशासन का यह रवैया नहीं बदला तो जनता इसका जवाब उचित समय पर ब्याज सहित देगी।