मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 16 प्रकरण निस्तारित

मुख्य बिंदु
  • पीडित एवं उनके आश्रितो को 24 लाख 75 हजार रूपये के अवार्ड पारित उदयपुर।
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई ।
  • इस बैठक में पलविंदर सिंह पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या भवानी शंकर पण्ड्या न्यायाधीश एम.
  • क्रम संख्या 2 उदयपुर, अंबिका सोलंकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर, लखमनराय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि जिला पुलिस अधीक्षक, चन्द्रभान सिंह शक्तावत अध्यक्ष बार एसोसिएशन उदयपुर उपस्थित रहे ।
  • प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 15 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीडित एवं उनके आश्रितो को 24 लाख 75 हजार रूपये के पीडित प्रतिकर के अवार्ड पारित किये गए ।
  • पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफ.
WAf𝕏TGin✉🖨
पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 16 प्रकरण निस्तारित

पीडित एवं उनके आश्रितो को 24 लाख 75 हजार रूपये के अवार्ड पारित उदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई ।

इस बैठक में पलविंदर सिंह पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या भवानी शंकर पण्ड्या न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. क्रम संख्या 2 उदयपुर, अंबिका सोलंकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर, लखमनराय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि जिला पुलिस अधीक्षक, चन्द्रभान सिंह शक्तावत अध्यक्ष बार एसोसिएशन उदयपुर उपस्थित रहे ।

प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 15 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीडित एवं उनके आश्रितो को 24 लाख 75 हजार रूपये के पीडित प्रतिकर के अवार्ड पारित किये गए ।

पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफ.डी.आर. करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

बलात्संग, हत्या, एवं पोक्सों के प्रकरणों में पीडित प्रतिकर के तहत मुआवजा राशि पीडित एवं पीडित पक्षकार के आश्रितों को दी जाती है ।

विचाराधीन बंदी समीक्षा समिति बैठक विचारधीन बंदी समीक्षा समिति की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में न्यायालय में लंबित ऐसे प्रकरणों की समीक्षा की गई जिन्होने अधिकतम सजा अवधी की आधी सजा भुगत ली है एवं प्रकरण अभी भी विचाराधीन हैं।