मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन 31 दिसम्बर तक

मुख्य बिंदु
  • अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आवेदन आमंत्रित करने हेतु ऑनलाईन पोर्टल का संचालन 17 नवम्बर से प्रारम्भ हो चुका है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 रहेगी।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी व ईडब्ल्यूएस के वे छात्र जो राजकीय महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत है को योजनान्तर्गत लाभ देय होगा।
  • योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र द्वारा ई-मित्र/एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदन हेतु पात्रता/शर्ते सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट एसजेई डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आवेदन आमंत्रित करने हेतु ऑनलाईन पोर्टल का संचालन 17 नवम्बर से प्रारम्भ हो चुका है।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 रहेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी व ईडब्ल्यूएस के वे छात्र जो राजकीय महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत है को योजनान्तर्गत लाभ देय होगा।

योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र द्वारा ई-मित्र/एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन हेतु पात्रता/शर्ते सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट एसजेई डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।