मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर पहुंचे।
  • उन्होंने सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश मेघवाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
  • इसके बाद वे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
  • फतेहसागर पर रोशन साहू की चाय की दुकान पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
  • गहलोत का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा तथा वे कल प्रातः वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • यह जानकारी पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दी।
WAf𝕏TGin✉🖨
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उदयपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश मेघवाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

इसके बाद वे जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फतेहसागर पर रोशन साहू की चाय की दुकान पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

गहलोत का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा तथा वे कल प्रातः वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह जानकारी पीसीसी महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने दी।