मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन घासा में ढाई सौ महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर, सेंटर का शुभारंभ

-दिव्यांग बालिका को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की

मुख्य बिंदु
  • श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मावली तहसील के गांव घासा में अपने नए सेंटर का सोमवार को शुभारंभ किया।
  • इसके साथ ही यहां करीब ढाई सौ से ज्यादा महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए 250 महिलाओं के पहले बैच का शुभारंभ भी किया गया।
  • श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि घासा में ढाई सौ महिलाओं के पहले बैच को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • यह सेंटर स्थानीय महिलाओं के सहयोग से शुरु किया गया है।
  • श्री बागडी ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग बालिका सीता पुत्री उदयलाल डांगी को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि का चैक प्रदान किया गया।
  • इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने कहा कि एकलिंगनाथ सेवा संगठन शहरी महिलाओं के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोडने के लिए प्रशिक्षण शिविर चला रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन घासा में ढाई सौ महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर, सेंटर का शुभारंभ

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मावली तहसील के गांव घासा में अपने नए सेंटर का सोमवार को शुभारंभ किया। इसके साथ ही यहां करीब ढाई सौ से ज्यादा महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए 250 महिलाओं के पहले बैच का शुभारंभ भी किया गया।

श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि घासा में ढाई सौ महिलाओं के पहले बैच को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह सेंटर स्थानीय महिलाओं के सहयोग से शुरु किया गया है। श्री बागडी ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग बालिका सीता पुत्री उदयलाल डांगी को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि का चैक प्रदान किया गया।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने कहा कि एकलिंगनाथ सेवा संगठन शहरी महिलाओं के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोडने के लिए प्रशिक्षण शिविर चला रहा है।

संगठन का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने पैरों पर खडी हो। संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे हर उस महिला को सहयोग करेंगे जो आत्मनिर्भर होकर अपना रोजगार शुरु करना चाहती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपसरपंच भूरा लाल डांगी थे, जबकि नारायण लाल खटीक, मांगीलाल खटीक, पप्पू डांगी, सुरेश खटीक, नरेश खटीक, गणेश कुमार , पूजा खटीक, शांता, रेखा खटीक, नीतू खटीक, अनीता दांगी व अनीता सेन सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संगठन के महामसचिव दीपक मेनारिया, उपाध्यक्ष प्रिन्स बागड़ी, छात्रसंघ नेता विष्णु रेबारी, महिला जिलाध्यक्ष मंजू खिंची, जिला महासचिव चंचल ओदिच्य, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता प्रजापत व जिला महामंत्री मीना यादव भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश पालीवाल ने किया।