मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आईएसटीडी उदयपुर  चैप्टर की पिकनिक का आयोजन

45 सदस्यों ने की भागीदारी, क्रिकेट, कुर्सी दौड़, तैराकी, गुब्बारा दौड़, तम्बोला आदि खेलों का लिया आनंद 

45 सदस्यों ने की भागीदारी, क्रिकेट, कुर्सी दौड़, तैराकी, गुब्बारा दौड़, तम्बोला आदि खेलों का लिया आनंद

WAf𝕏TGin🖨
आईएसटीडी उदयपुर  चैप्टर की पिकनिक का आयोजन

अक्तुबर : इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिग एण्ड डवलपमेंट, उद‌यपुर चेस्टर की पिकनिक प्रकृति की सुरम्य गोद में, एशेन्शिया रिसोर्ट, उमरडा में सम्पन्न हुई।

चैप्टर चेयरमैन विद्या विनोद नंदावत ने बताया कि इस पिकनिक में 45 सदस्यों व उनके परिवारजनों की सहभागिता रहीं। इनमें सभी सदस्यों ने विभिन्न खेलकूद गेम्स, क्रिकेट, तम्बोला, तैराकी आदि का भरपूर आनन्द लिया।

दोपहर भोजन के पश्चात चेप्टर की मीटिंग भी सम्पन्न हुई जिसमें दीपावली के अवसर पर स्नेह मिलन आयोजन करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सभा का समापन चेप्टर सचिव डा. कमल सिंह राठौड़ के धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। सभी सदस्य व परिवारजन हाई-टी लेकर विसर्जित हुए।

पिकनिक में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद उठाया। साथ ही इस पिकनिक को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए.