मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राणा पुंजा जयंती के उपलक्ष में वनवासी कल्याण परिषद लगाएगा 11 चिकित्सा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से राणा पुंजा सेवा यात्रा जयपुर के सहयोग से सुदूर वनांचल में राणा पुंजा की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को 11 चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
  • शिविर व्यवस्था के संबंध में सेक्टर 13 स्थित कल्याण आश्रम कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।
  • प्रांत चिकित्सा आयाम प्रमुख ने बताया कि उदयपुर, डूंगरपुर, सलुम्बर, राजसमंद चारों जिलों में रविवार 5 अक्टूबर को 11 चिकित्सा शिविरों के लिए 11 टीमें गठित की गई हैं।
  • प्रत्येक टीम के माध्यम से अलग-अलग गांव में चिकित्सा शिविर होंगे।
  • प्रांत संरक्षक गोपाललाल कुमावत ने कहा कि जिन रोगियों का उपचार चिकित्सा शिविरों में संभव न हो उनको उदयपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी।
  • प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिकतम प्रचार-प्रसार हो एवं अधिकतम रोगी लाभांवित हो।
WAf𝕏TGin✉🖨
राणा पुंजा जयंती के उपलक्ष में वनवासी कल्याण परिषद लगाएगा 11 चिकित्सा शिविर

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से राणा पुंजा सेवा यात्रा जयपुर के सहयोग से सुदूर वनांचल में राणा पुंजा की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को 11 चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर व्यवस्था के संबंध में सेक्टर 13 स्थित कल्याण आश्रम कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। प्रांत चिकित्सा आयाम प्रमुख ने बताया कि उदयपुर, डूंगरपुर, सलुम्बर, राजसमंद चारों जिलों में रविवार 5 अक्टूबर को 11 चिकित्सा शिविरों के लिए 11 टीमें गठित की गई हैं।

प्रत्येक टीम के माध्यम से अलग-अलग गांव में चिकित्सा शिविर होंगे। प्रांत संरक्षक गोपाललाल कुमावत ने कहा कि जिन रोगियों का उपचार चिकित्सा शिविरों में संभव न हो उनको उदयपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी।

प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिकतम प्रचार-प्रसार हो एवं अधिकतम रोगी लाभांवित हो।

बैठक में प्रांत व्यवस्था प्रमुख घेवरचन्द जैन कुंज बिहारी, राजेश चौधरी, सोहनलाल शर्मा,रमेश सोनी,जगदीश प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे।