मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा वृद्धाश्रम में भावपूर्ण आयोजन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया के सदस्यों द्वारा मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में एक विशेष सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर संस्था के 30 सदस्यों ने 60 वृद्धाश्रम निवासियों के साथ शाम व्यतीत की और उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़े।
  • कार्यक्रम की शुरुआत उदयपुर टाइम बैंक प्रभारी श्री एम.
  • माथुर द्वारा स्वागत भाषण से हुई।
  • उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्गों का अभिवादन करते हुए टाइम बैंक की अवधारणा एवं उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
  • श्री माथुर ने बताया कि किस प्रकार टाइम बैंक के सदस्य समाज में बुजुर्गों की सेवा कर उनके अकेलेपन को दूर करने में सहयोग कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin🖨
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा वृद्धाश्रम में भावपूर्ण आयोजन

उदयपुर, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया के सदस्यों द्वारा मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में एक विशेष सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के 30 सदस्यों ने 60 वृद्धाश्रम निवासियों के साथ शाम व्यतीत की और उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़े।

कार्यक्रम की शुरुआत उदयपुर टाइम बैंक  प्रभारी श्री एम. के. माथुर द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्गों का अभिवादन करते हुए टाइम बैंक की अवधारणा एवं उसकी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। श्री माथुर ने बताया कि किस प्रकार टाइम बैंक के सदस्य समाज में बुजुर्गों की सेवा कर उनके अकेलेपन को दूर करने में सहयोग कर रहे हैं। वे जरूरत पड़ने पर उन्हें घुमाने ले जाते हैं, दवाएं लाकर देते हैं, और बीमार होने पर उनकी सेवा भी करते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में “एक शाम बुजुर्गों के नाम” शीर्षक से आयोजित सांस्कृतिक संध्या रही, जिसमें गीत, संगीत, खेल और मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रो. विमल शर्मा, सी. पी. जैन, संजय गुप्ता आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया और  वृद्धजन भी थिरकने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के अंत में खेल प्रतियोगिताओं में विजयी रहे एवं भजन-गीत प्रस्तुत करने वाले बुजुर्गों को  पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जिसमें सभी ने एकजुट होकर भाग लिया।

टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया का यह प्रयास बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर टाइम बैंक के सदस्यों की तरफ से वृद्ध आश्रम को 100  नी कैप एवं 50 बेडशीट मय पिलो कवर भी भेंट किए गए।