मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सफलता की कहानियां सेवा पर्व पखवाड़ा - ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

शिविर बना राहत का आधार, हाथों-हाथ मिला पालनहार

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़े के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का आधार सिद्ध हो रहे हैं।
  • शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के तहत हाथों हाथ लाभान्वित किया जा रहा है।
  • इससे लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा सकती है।
  • उपखण्ड क्षेत्र मावली की ग्राम पंचायत वारणी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती पारस गुर्जर ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
  • इसमें बताया कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
  • इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जूनियर अकाउंटेंट किरण कुंवर चुण्डावत एवं सूचना सहायक सुभाष चंद गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए उनके जन आधार में बच्चे का नाम जोड़कर त्वरित प्रभाव से पालनहार योजना में आवेदन करवाया।
WAf𝕏TGin✉🖨
सफलता की कहानियां सेवा पर्व पखवाड़ा - ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

उदयपुर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा पर्व पखवाड़े के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का आधार सिद्ध हो रहे हैं। शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के तहत हाथों हाथ लाभान्वित किया जा रहा है। इससे लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा सकती है।

उपखण्ड क्षेत्र मावली की ग्राम पंचायत वारणी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में श्रीमती पारस गुर्जर ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

इसमें बताया कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जूनियर अकाउंटेंट किरण कुंवर चुण्डावत एवं सूचना सहायक सुभाष चंद गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए उनके जन आधार में बच्चे का नाम जोड़कर त्वरित प्रभाव से पालनहार योजना में आवेदन करवाया।

आवेदन पूर्ण होने पर श्रीमती पारस गुर्जर ने विभाग एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी शिविर में मांगी बाई जाट का भी पालनहार योजना हेतु आवेदन करवाया गया।

साथ ही नारायण गुर्जर का यूडीआईडी कार्ड हेतु स्वावलंबन पोर्टल पर आवेदन किया गया।

इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्र झाडोल की पंचायत समिति फलासिया की ग्राम पंचायत आमोड में आयोजित शिविर में आमोड निवासी दिव्यांग प्रार्थि श्री लक्ष्मण कोपसा / कमल लाल ने शिविर प्रभारी विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा को अपनी परिवेदना दी।

इसमें बताया कि उसकी दो संन्तानें है एवं पेंशन का लाभ मिल रहा है। जानकारी के अभाव मे 2017 से पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

विकास अधिकारी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग के अधीक्षक कन्हैयालाल एवं ग्राम विकास अधिकारी धुला राम डिडोर को प्रार्थी को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश प्रदान किया।

प्रार्थी के दस्तावेजों की जांच कर ई मित्र के माध्यम से ओनलाइन आवेदन करवाया तथा सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर द्वारा स्वीकृति जारी कर विकास अधिकारी प्रतापसिंह मीणा, सरपंच दलीचंद, एवं सहायक शिविर प्रभारी अधिकारी टीटु कौली द्वारा प्रार्थी को मौके पर ही स्वीकृति आदेश दिया गया।

लक्ष्मण लाल ने परेशानी का त्वरित समाधान किए जाने पर प्रसन्न होकर सरकार एवं प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।