मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण, पौधारोपण

मुख्य बिंदु
  • स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती भारतीराज ने पंचायत समिति बड़गांव में कार्य कर रहे विभागीय अंकेक्षण दल का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान श्रीमती राज ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
  • विभाग के उपनिदेशक शैलेंद्र चारण ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने अंकेक्षण दल से संवाद करते हुए कार्य की जानकारी ली।
  • उन्होंने अंकेक्षण कार्य को पूर्ण गंभीरता से संपन्न करने के लिए भी निर्देशित किया।
  • साथ ही पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती भारतीराज ने पंचायत समिति बड़गांव में कार्य कर रहे विभागीय अंकेक्षण दल का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती राज ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। विभाग के उपनिदेशक शैलेंद्र चारण ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक ने अंकेक्षण दल से संवाद करते हुए कार्य की जानकारी ली। उन्होंने अंकेक्षण कार्य को पूर्ण गंभीरता से संपन्न करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।