मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

-कोलकोता के कथावाचक जयप्रकाश महाराज सुनाएंगे कथा

मुख्य बिंदु
  • श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव की तीन दिवसीय अमृत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैै।
  • श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के संरक्षक गोरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अवतारी बाबा रामदेवजी का भादवा महोत्सव के तहत 4 सितंबर से 6 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुभ सुन्दर टॉवर, साईफन चौराहा, उदयपुर में अमृत कथा महोत्सव आयोजित होगा।
  • कोलकोता के विख्यात कथावाचक जयप्रकाश महाराज अपने मधुर स्वरों से बाबा की अमृतमय कथा का रसपान करवाएंगे।
  • कथा प्रथम दिवस जन्मोत्सव, द्वितीय दिवस लीला उत्सव तथा तृतीय दिवस ब्यावला आधारित होगी।
  • बरसात को देखते हुए यह आयोजन हॉल में किया जा रहा है जिसमें एक हजार से अधिक भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
  • श्री बंसल ने बाबा रामदेव के सभी भक्तों से कथा का आनन्द लेने एवं दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव की तीन दिवसीय अमृत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैै।

श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के संरक्षक गोरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अवतारी बाबा रामदेवजी का भादवा महोत्सव के तहत 4 सितंबर से 6 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुभ सुन्दर टॉवर, साईफन चौराहा, उदयपुर में अमृत कथा महोत्सव आयोजित होगा।

कोलकोता के विख्यात कथावाचक जयप्रकाश महाराज अपने मधुर स्वरों से बाबा की अमृतमय कथा का रसपान करवाएंगे। कथा प्रथम दिवस जन्मोत्सव, द्वितीय दिवस लीला उत्सव तथा तृतीय दिवस ब्यावला आधारित होगी।

बरसात को देखते हुए यह आयोजन हॉल में किया जा रहा है जिसमें एक हजार से अधिक भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। श्री बंसल ने बाबा रामदेव के सभी भक्तों से कथा का आनन्द लेने एवं दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

बाबा रामदेव की कथा का आयोजन पहली बार उदयपुर में हो रहा है, इसलिए इसमें कई तरह की झांकिया, श्रृंगार व भोग के विशिष्ट आयोजन होंगे।