मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 12 प्रकरण निस्तारित

पीड़ित एवं उनके आश्रितो को 11 लाख रूपये के पीडित प्रतिकर के अवार्ड पारित

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई।
  • उक्त बैठक में गोपाल बिजोरीवाल न्यायाधीश एम.
  • 1 न्यायालय, पलविंदर सिंह पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 1, अमित सहलोत न्यायाधीश श्रम न्यायालय उदयपुर, सागर माथुर ए.
  • 2, हितेश मेहता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह शक्तावत और लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा उपस्थित रहे ।
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 11 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीड़ित एवं उनके आश्रितों को 11 लाख रूपये के पीड़ित प्रतिकर के अवार्ड पारित किये गए।
  • पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफ.
WAf𝕏TGin✉🖨

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला एवं सैशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीडित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में गोपाल बिजोरीवाल न्यायाधीश एम.ए.सी.टी.1 न्यायालय, पलविंदर सिंह पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 1, अमित सहलोत न्यायाधीश श्रम न्यायालय उदयपुर, सागर माथुर ए.सी.जे.एम.2, हितेश मेहता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह शक्तावत और लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा उपस्थित रहे ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में 11 प्रकरण निस्तारित किये गए जिनमें पीड़ित एवं उनके आश्रितों को 11 लाख रूपये के पीड़ित प्रतिकर के अवार्ड पारित किये गए।

पीड़ितों के परिजनों व आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये पृथक-पृथक राशि स्वीकृत की गई, जो उनके बचत खातों में जमा कराने तथा एफ.डी.आर. करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

बलात्संग, हत्या, एवं पोक्सों के प्रकरणों में पीड़ित प्रतिकर के तहत मुआवजा राशि पीड़ित एवं पीड़ित पक्षकार के आश्रितों को दी जाती है ।