मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

समाज के प्रति उत्तरदायित्व की ओर एसबीआई के बढ़ते कदम

अनाथ व वंचित छात्रों को बांटे ट्रेक सूट व जूते

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, भारतीय स्टेट बैंक उदयपुर मॉड्यूल ने आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निभाते हुए उप महाप्रबंधक शशिनाथ मिश्र के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय लइ का गुड़ा उदयपुर में अध्ययनरत अनाथ व वंचित छात्रों के लिए ट्रेक सूट और जूते वितरित किये।
  • इन विद्यालयों का उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना और सार्वभौमिक नामांकन सुनिश्चित करना है।
  • उपमहाप्रबंधक नें इस अवसर पर कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भली भांति समझता है व इसे निभाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।
  • संस्थान के हेड मास्टर नवीन चौधरी ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मदन गोपाल व्यास नें भी अपने विचार व्यक्त किये एवं भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संगठन से क्षेत्रीय सचिव धर्मवीर भाटिया, गगन खरे सहित अन्य बैंक कर्मी भी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर, भारतीय स्टेट बैंक उदयपुर मॉड्यूल ने आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निभाते हुए उप महाप्रबंधक शशिनाथ मिश्र के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय लइ का गुड़ा उदयपुर में अध्ययनरत अनाथ व वंचित छात्रों के लिए ट्रेक सूट और जूते वितरित किये।

इन विद्यालयों का उद्देश्य वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना और सार्वभौमिक नामांकन सुनिश्चित करना है। उपमहाप्रबंधक नें इस अवसर पर कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भली भांति समझता है व इसे निभाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है।

संस्थान के हेड मास्टर नवीन चौधरी ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मदन गोपाल व्यास नें भी अपने विचार व्यक्त किये एवं भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संगठन से क्षेत्रीय सचिव धर्मवीर भाटिया, गगन खरे सहित अन्य बैंक कर्मी भी उपस्थित रहे।