उदयपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में 14 अगस्त को शाम 4 बजे फतहसागर की पाल पर टाया पैलेस के समीप कयालिंग व स्केटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। सीईओ जिला परिषद रिया डाबी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें भाग लेंगी। ड्रेगन बोट और कयाकिंग बोट में सवार खिलाड़ी हाथों में तिरंगा थाम कर स्पर्धा में भाग लेंगे।
फतहसागर की लहरों संग इठलाएगा तिरंगा कयाकिंग व स्केटिंग प्रतियोगिता 14 को
मुख्य बिंदु
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन के तत्वावधान में 14 अगस्त को शाम 4 बजे फतहसागर की पाल पर टाया पैलेस के समीप कयालिंग व स्केटिंग प्रतियोगिताएं होंगी।
- सीईओ जिला परिषद रिया डाबी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें भाग लेंगी।
- ड्रेगन बोट और कयाकिंग बोट में सवार खिलाड़ी हाथों में तिरंगा थाम कर स्पर्धा में भाग लेंगे।