मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गणेश पाठक के शिष्यों ने जीते पदक

पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 8 सितंबर को सीकर रोड, जयपुर में आयोजित पुरूष एवं महिला पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दिल्ली के खिलाडिय़ों

WAf𝕏TGin✉🖨
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गणेश पाठक के शिष्यों ने जीते पदक

पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ  इंडिया द्वारा 8 सितंबर को सीकर रोड, जयपुर में आयोजित पुरूष एवं महिला पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दिल्ली के खिलाडिय़ों ने.. स्वर्ण, ... रजत, ....कांस्य तथा स्ट्रांग विमेन का खिताब जीत कर देश की राजनीति क्षेत्र, डाबड़ी का नाम रोशन किया।
एक्सट्रीम फिटनेस जिम के कोच गणेश पाठक ने बताया 100 किलो भार वर्ग मे डाबड़ी क्षेत्र के  दिनेश सिंह रावत,ने बेंचप्रेस 105 ओर डेडलिफट 180,मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया अंशु ने 80 किलो भार वर्ग मे  स्वर्ण पदक व हरसित यादव 80 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक तथा रोनित सोलंकी ने 90 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक प्राप्त  इनके कोच गणेश पाठक ने भी खेल  मे हिसा  लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम
किया ।एक्सट्रीम फिटनेस जिम के सभी खिलाड़ीयो ने स्वर्ण पदक  जीत कर अपने कोच गणेश पाठक ओर अपने घर  वालो का नाम रोशन कर  दिया।

*महिला वर्ग ने दिखाया दमखम..*

महिला वर्ग में 70 किलो भार वर्ग मे मुस्कान शर्मा ने बेंचप्रेस मे 70 किलो ओर डेडलिफट मे 130 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता साथ ही स्ट्रांग विमेन का खिताब अपने नाम किया।

*खिलाडिय़ों का किया सम्मान....*

एक्सट्रीम फिटनेस जिम के कोच गणेश पाठक एवं अन्य लोगों द्वारा सभी खिलाडिय़ों को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी तथा आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियन में पदक जितने के लिए शुभकामनाएं दी।