मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

7 जुलाई तक चलेगा कोरोना जागरूकता अभियान

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेशभर में जारी कोविड-19 जागरूकता अभियान की तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह अभियान

WAf𝕏TGin🖨
7 जुलाई तक चलेगा कोरोना जागरूकता अभियान

उदयपुर / कोरोना महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेशभर में जारी कोविड-19 जागरूकता अभियान की तिथि 7 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह अभियान 30 जून तक ही निर्धारित था।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने बताया कि राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार कोरोना से बचाव में जागरूकता के महत्व व इस अभियान की अब तक की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार ने इस विशेष जागरूकता अभियान को 7 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। एडीएम ने 7 जुलाई तक अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए इस जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।