मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
InternationalNews

जापान के अरबपति को है चाँद पर जाने के लिए लाइफ पार्टनर की तलाश

लोग अक्सर कहते हैं कि में तेरे लिए चाँद भी तोड़ कर ला सकता हूं। लगता है यह बात कुछ हद तक जापान के फैशन टायकून युसाकू मीजावा भी करने वाले हैं।

WAf𝕏TGin🖨
जापान के अरबपति को है चाँद पर जाने के लिए लाइफ पार्टनर की तलाश

नई दिल्ली। लोग अक्सर कहते हैं कि में तेरे लिए चाँद भी तोड़ कर ला सकता हूं।

लगता है यह बात कुछ हद तक जापान के फैशन टायकून युसाकू मीजावा भी करने वाले हैं। हालांकि वह चाँद तो नहीं तोड़ कर लाएंगे लेकिन वो अपने लाइफ पार्टनर को चाँद की सैर जरूर कराएंगे।

जी हां, जापान के यह फैशन टायकुन युसाकू मीजावा चाँद की सैर करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें एक लाइफ पार्टनर की जरूरत हैं। इसके लिए उन्होंने अपने ट्वीटर अकांउट पर एक विज्ञापन शेयर किया है जिसके मुताबिक उन्हें एक लाइफ पार्टनर की तलाश है।

इसके लिए उन्होंने कई आवेदन भी मंगाए हैं।