मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर सम्पन्न।

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्विद्यालय) के जनभारती सामुदायिक केंद्र, कानपुर में आज आर. आर.

WAf𝕏TGin🖨
एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर सम्पन्न।

उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्विद्यालय) के जनभारती सामुदायिक केंद्र, कानपुर में आज आर.आर.डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सयुंक्त तत्वावधान में केंद्र पर एकदिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ।

निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में केंद्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामवासियों के लिए आयोजित शिविर में डॉ पुलकित चतुर्वेदी, डॉ अंकिता बंसल, डॉ निधि आचार्य, डॉ निमिता गौतम, डॉ निर्मल मेहता ने अपनी सेवाएं दी और लगभग 50 से अधिक ग्रामवासियों ने शिविर में दंत चिकित्सा एवं परामर्श का लाभ उठाया।