मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Rajasthan

वैदिक विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमो के अध्यनार्थ आवेदन आमंत्रित

देश के प्रथम श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा 6 माह की अवधि के लिए प्रारंभ किये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमो में अध्ययनार्थ विद्यार्थियों के आवेदन

WAf𝕏TGin🖨
वैदिक विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमो के अध्यनार्थ आवेदन आमंत्रित

निम्बाहेड़ा। देश के प्रथम श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा 6 माह की अवधि के लिए प्रारंभ किये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमो में अध्ययनार्थ विद्यार्थियों के आवेदन पत्र 10 फरवरी तक आमंत्रित किये गये है।

विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन के अनुसार आधारभूत कम्प्यूटर शिक्षा, योग विज्ञान, पौरोहित्य एवं कर्म काण्ड तथा वास्तु शास्त्र एवं वास्तु योजना संबंधी पाठ्यक्रम कल्याण लोक जावदा में प्रारंभ किये जा रहे है जिनके अध्ययन के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट अथवा सीधे ही कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकेंगे।

उन्होनें बताया कि इस विश्वविद्यालय का सुसज्जित भवन, प्रयोगशाला, भव्य ग्रंथालय सहित सभी वांछित सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जायेगी।