मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द किया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से ठीक पहले शुावार को सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द कर

WAf𝕏TGin🖨
न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द किया

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से ठीक पहले शुावार को सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसे एकतरफा फैसला करार देते हुए कहा कि मेहमान टीम की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं था। यह न्यूजीलैंड का पिछले 18 वर्षो में पाकिस्तान का पहला दौरा था।

इस श्रृंखला में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने थे। कोविड-19 के कारण इस मैच को स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों के साथ खेला जाना था।