मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पाकिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप श्रीलंका ने

ओशादा फर्नांडो (नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारी और वा¨नदु हसारंगा (21 रन पर तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी

WAf𝕏TGin✉🖨
पाकिस्तान को 3-0 से किया क्लीन स्वीप श्रीलंका ने

लाहौर । ओशादा फर्नांडो (नाबाद 78) की अर्धशतकीय पारी और वा¨नदु हसारंगा (21 रन पर तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी ट्वंटी-20 मुकाबले में 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और फर्नाडो के 48 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए।

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 134 रन ही बना सकी जिसके कारण उसे अपने घर में ही बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

हसारंगा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।