मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार किसानों को मिला लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहिबसिंहवाला में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार किसान मन्दर सिंह पुत्र जगरसिंह ने परिवाद देकर बताया कि चक 25 जेड स्थित उनकी कृषि भूमि के किला नम्बर 11 से 15 में कुल 0.
  • 253 हेक्टेयर भूमि का विनिमय मनदीप कौर पत्नी जसकरण के साथ करना चाहता हूॅ।
  • इसी प्रकार मनजीत कौर पत्नी जसकरण ने अपनी चक 25 जेड स्थित अपनी कृषि भूमि के मुरब्बा नम्बर 14 के 0.
  • 253 हेक्टेयर का विनियम मन्दर सिंह पुत्र जगर सिंह के साथ करने हेतु सहमति प्रदान की।
  • इसी प्रकार बेअंत सिंह और मन्दर सिंह पुत्र जगर सिंह ने विनियम हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार किसानों को मिला लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साहिबसिंहवाला में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में खातेदार किसान मन्दर सिंह पुत्र जगरसिंह ने परिवाद देकर बताया कि चक 25 जेड स्थित उनकी कृषि भूमि के किला नम्बर 11 से 15 में कुल 0.253 हेक्टेयर भूमि का विनिमय मनदीप कौर पत्नी जसकरण के साथ करना चाहता हूॅ।

इसी प्रकार मनजीत कौर पत्नी जसकरण ने अपनी चक 25 जेड स्थित अपनी कृषि भूमि के मुरब्बा नम्बर 14 के 0.253 हेक्टेयर का विनियम मन्दर सिंह पुत्र जगर सिंह के साथ करने हेतु सहमति प्रदान की।

इसी प्रकार बेअंत सिंह और मन्दर सिंह पुत्र जगर सिंह ने विनियम हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। परिवादियों ने बताया कि काश्त की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आपसी सहमति से मौका पर विनिमय कर लिया है, जिसे अब राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं।

शिविर में नायब तहसीलदार श्री आदराम ने पटवारी हलका से प्राप्त रिपोर्ट, परिवादियों की सहमति, जमाबंदी और नक्शे के आधार पर विनिमय आदेश जारी किये।

शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।