मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अबोहरिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल में गूंजा नशा मुक्त श्रीगंगानगर का संकल्प

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत सादुलशहर के अबोहरिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ एक स्वर में संकल्प लिया कि “हम हाथों में नशा नहीं, किताबें उठाएंगे; अपने सपनों को साकार करेंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
  • ” सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें, कलम और खेल का सामान होना चाहिए, उसी उम्र में यदि उनके हाथों में नशा आ जाए तो वह उनके सुनहरे भविष्य को अंधकार में बदल देता है।
  • बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो जीवन को नई दिशा देती है।
  • एक पुस्तक हजारों गलत रास्तों से बचा सकती है और एक अच्छा निर्णय पूरे परिवार का भविष्य बदल सकता है।
WAf𝕏TGin🖨
अबोहरिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल में गूंजा नशा मुक्त श्रीगंगानगर का संकल्प

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत सादुलशहर के अबोहरिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ एक स्वर में संकल्प लिया कि “हम हाथों में नशा नहीं, किताबें उठाएंगे; अपने सपनों को साकार करेंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें, कलम और खेल का सामान होना चाहिए, उसी उम्र में यदि उनके हाथों में नशा आ जाए तो वह उनके सुनहरे भविष्य को अंधकार में बदल देता है।

बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो जीवन को नई दिशा देती है। एक पुस्तक हजारों गलत रास्तों से बचा सकती है और एक अच्छा निर्णय पूरे परिवार का भविष्य बदल सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस बुराई से बचाने के लिए प्रेरित करें।

नशे के दुष्प्रभावों को उदाहरणों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से समझाया गया।

विद्यार्थियों ने संकल्प दोहराया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे तथा अपने जीवन में अनुशासन, शिक्षा, खेल और अच्छे संस्कारों को अपनाएंगे।

अंत में श्री सहीराम व श्री प्रवीण कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सामूहिक रूप से नशा मुक्त जीवन की शपथ दिलाई।