मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला कलक्टर ने किया उपतहसील, सीएचसी और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिये आमजन की समस्याओं के त्वरित निदान के आदेश

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव ने सोमवार को सूरतगढ़ उपखण्ड की राजियासर उपतहसील, सीएचसी और तहसील सूरतगढ़ कार्यालय का अवलोकन किया।
  • इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाये।
  • उपतहसील राजियासर पहुंचकर जिला कलक्टर ने राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
  • लम्बित कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गैर खातेदारी के लिये अभियान चलाकर पात्र को नियमानुसार खातेदारी दी जाये।
  • यह कार्य प्राथमिकता से करते हुए आमजन को राहत देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र खातेदारी से वंचित नहीं रहना चाहिए।
  • इसके पश्चात सीएचसी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को प्रसव सीएचसी में ही करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक और गंभीर होने पर ही प्रसूताओं को हायर सेन्टर के लिये रैफर किया जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर ने किया उपतहसील, सीएचसी और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने सोमवार को सूरतगढ़ उपखण्ड की राजियासर उपतहसील, सीएचसी और तहसील सूरतगढ़ कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाये।

उपतहसील राजियासर पहुंचकर जिला कलक्टर ने राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लम्बित कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गैर खातेदारी के लिये अभियान चलाकर पात्र को नियमानुसार खातेदारी दी जाये। यह कार्य प्राथमिकता से करते हुए आमजन को राहत देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र खातेदारी से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इसके पश्चात सीएचसी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को प्रसव सीएचसी में ही करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक और गंभीर होने पर ही प्रसूताओं को हायर सेन्टर के लिये रैफर किया जाये।

सीएचसी में अधिकाधिक जांचें सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उनकी रिपोर्ट भी उसी दिन या अगले दिन उपलब्ध करवाई जाये। साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को समुचित सफाई के लिए निर्देशित किया।

इसके पश्चात केन्द्रीय फार्म में पौधारोपण कर जिला कलक्टर द्वारा तहसील का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने रिकॉर्ड रूम का अवलोकन करते हुए कहा कि बरसाती पानी निकासी की नगरपालिका द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की जाएं।

क्षेत्र में बरसात के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए निकासी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर एडीएम सूरतगढ़ श्री भवानी सिंह पंवार, एसडीएम श्री भारत जय प्रकाश मीणा, श्री विनोद कड़वासरा सहित अन्य मौजूद रहे।