मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला रिकॉर्ड शुद्धिकरण का लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में विकास कुमार पुत्र दयालाराम ने परिवाद देकर बताया कि कृषि भूमि के रिकॉर्ड में उसका नाम विकास कुमार पुत्र दयाला राम तथा कलावती पत्नी दयाला राम दर्ज है।
  • इससे शुद्ध कर विकास कुमार पुत्र दयाल राम तथा कलावती देवी पत्नी दयालाराम दर्ज किया जाये।
  • शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदेश जारी किये।
  • इसी तरह गांव 12 एफ बड़ा निवासी परवेज खान पुत्र बाबूखान के आवेदन पर मकान का पट्टा सौंपा गया।
  • शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला रिकॉर्ड शुद्धिकरण का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में विकास कुमार पुत्र दयालाराम ने परिवाद देकर बताया कि कृषि भूमि के रिकॉर्ड में उसका नाम विकास कुमार पुत्र दयाला राम तथा कलावती पत्नी दयाला राम दर्ज है।

इससे शुद्ध कर विकास कुमार पुत्र दयाल राम तथा कलावती देवी पत्नी दयालाराम दर्ज किया जाये। शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदेश जारी किये।

इसी तरह गांव 12 एफ बड़ा निवासी परवेज खान पुत्र बाबूखान के आवेदन पर मकान का पट्टा सौंपा गया। शिविर में हाथोहाथ लाभ मिलने पर परिवादियों ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा दो परिवारों को पट्टे सौंपे गये। शिविर में व्यक्तिगत शौचालय के चार आवेदन, शुद्धिपत्र के दो रजिस्ट्रेशन किये गये। 14 नामांतरण स्वीकृत करते हुए 14 जमाबंदी नकल एवं नक्शा नकल जारी किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा तीन रजिस्ट्रेशन और एक क्लेम रजिस्ट्रेशन किया गया।