मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नगर परिषद आयुक्त मिल्खराज चुघ को सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत

मुख्य बिंदु
  • सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ से शिष्टाचार मुलाकात की।
  • इस दौरान शिष्टमंडल ने आयुक्त मिल्खराज चुघ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श्रीगंगानगर नगर परिषद का कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भव्य अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया।
  • सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त मिल्खराज चुघ के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
  • वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।
WAf𝕏TGin🖨

सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिष्टमंडल ने आयुक्त मिल्खराज चुघ को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श्रीगंगानगर नगर परिषद का कार्यभार ग्रहण करने पर उनका भव्य अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त मिल्खराज चुघ के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं।

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।