मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ का किया स्वागत - अभिनंदन।

मुख्य बिंदु
  • सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत।
  • सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास।
  • अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बुधवार को नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ के कार्यभार ग्रहण करने पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
  • इस दौरान नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया।
  • सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त मिल्ख राज चुघ के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
WAf𝕏TGin🖨
नगर परिषद नवनियुक्त आयुक्त मिल्खराज चुघ का किया स्वागत - अभिनंदन।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से करवाया अवगत।

सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग का दिलाया विश्वास।

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बुधवार को नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ के कार्यभार ग्रहण करने पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन कर सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया।

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने आयुक्त मिल्ख राज चुघ के साथ स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

वार्ता के दौरान समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने सहित कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नवनियुक्त आयुक्त मिल्ख राज चुघ को आश्वस्त किया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त तथा प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर परिषद प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सभी सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा तथा समर्पित भाव से शहर को स्वच्छ रखने के कार्य में जुटे हुए हैं।

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने में कर्मचारियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया जा रहा है तथा भविष्य में भी इसे इसी ऊर्जा के साथ जारी रखा जाएगा।