मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
  • बैठक में विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।
  • जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मिनी सचिवालय निर्माण की प्रगति एवं अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया।
  • उन्होंने गाजर मंडी परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनूपगढ़ में प्रस्तावित फूड पार्क के संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
  • उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए पौधरोपण से पूर्व गड्ढे खुदवाने सहित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  • जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय के बाहर निर्माणाधीन नाले की प्रगति की जानकारी लेते हुए बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
WAf𝕏TGin🖨
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मिनी सचिवालय निर्माण की प्रगति एवं अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गाजर मंडी परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनूपगढ़ में प्रस्तावित फूड पार्क के संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा करते हुए पौधरोपण से पूर्व गड्ढे खुदवाने सहित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय के बाहर निर्माणाधीन नाले की प्रगति की जानकारी लेते हुए बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्किट हाउस में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने सभी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों की संख्या कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीवीरामजी योजना के अंतर्गत आवश्यक श्रमिकों की उपलब्धता योजना के माध्यम से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर, एसीईओ श्री हरिराम चौहान, श्रीमती प्रिया बजाज, श्रीमती सरोज, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री भीमसेन स्वामी, सुश्री याशिका, डॉ. सतीश कुमार, श्री सुखपाल सिंह, श्री अरविन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।