मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 5 जुलाई को होगी आयोजित

मुख्य बिंदु
  • जिला तीरंदाजी संघ, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई 2026 को प्रातः 7ः30 बजे से श्री गुरु नानक खालसा महाविद्यालय खेल मैदान, श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय रिकर्व, कम्पाउंड एवं इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • जिला तीरंदाजी संघ की सचिव श्रीमती मंजू वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल श्रीगंगानगर जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे।
  • प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सीनियर वर्ग में आयु की कोई बाध्यता नहीं है, जबकि जूनियर, सब-जूनियर, 14 वर्ष एवं 9 वर्ष आयु वर्ग के लिए निर्धारित जन्म तिथि के अनुसार पात्रता तय की गई है।
  • उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आरएए ( राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन) कार्ड होना अनिवार्य है।
  • बिना आरएए कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। जिला तीरंदाजी संघ, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई 2026 को प्रातः 7ः30 बजे से श्री गुरु नानक खालसा महाविद्यालय खेल मैदान, श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय रिकर्व, कम्पाउंड एवं इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।

जिला तीरंदाजी संघ की सचिव श्रीमती मंजू वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल श्रीगंगानगर जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें सीनियर वर्ग में आयु की कोई बाध्यता नहीं है, जबकि जूनियर, सब-जूनियर, 14 वर्ष एवं 9 वर्ष आयु वर्ग के लिए निर्धारित जन्म तिथि के अनुसार पात्रता तय की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आरएए ( राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन) कार्ड होना अनिवार्य है। बिना आरएए कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रविष्टियां 3 जुलाई 2026 सायं 6 बजे तक संघ के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करवानी होंगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 7611905185 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।