मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शहरी सेवा शिविर 2026 24 व 25 जून को विभिन्न वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
  • शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।
  • अमित यादव ने बताया कि 24 जून को श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड नं.
  • 28 से 30 के नागरिकों के लिए व ं 25 जून को वार्ड नं.
  • 31 से 33 के नागरिकों के लिए शिविर नगर परिषद सभा हॉल में आयोजित होंगे।
  • इसी प्रकार नगरपालिका केसरीसिंहपुर में 24 जून को वार्ड नं.
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि 24 जून को श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड नं. 28 से 30 के नागरिकों के लिए व ं 25 जून को वार्ड नं. 31 से 33 के नागरिकों के लिए शिविर नगर परिषद सभा हॉल में आयोजित होंगे।

इसी प्रकार नगरपालिका केसरीसिंहपुर में 24 जून को वार्ड नं. 8 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 9 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका अनूपगढ़ में 23 से 25 जून को वार्ड नं. 15 से 17 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।

नगरपालिका गजसिंहपुर में 24 जून को वार्ड नं. 9 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 10 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका पदमपुर 24 से 25 जून व 29 से 30 जून को वार्ड नं. 3, 4, 5, 6, 7 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।

नगरपालिका सादुलशहर में 24 जून को वार्ड न. 10 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 11 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपाालिका घड़साना में 24 जून को वार्ड नं. 13 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 14 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।

नगरपालिका रायसिंहनगर में 24 जून को वार्ड नं. 15 व 16 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 17 व 18 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे।

नगरपालिका करणपुर में 24 जून को वार्ड नं. 15 व 16 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 17 व 18 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका सूरतगढ़ में 24 जून को वार्ड नं. 15 व 16 के लिए व 25 जून को वार्ड नं. 17 व 18 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे। नगरपालिका श्रीविजयनगर 24 जून को वार्ड नं. 15 व 16 के लिए 25 जून को वार्ड नं. 17 व 18 के लिए नगरपालिका हॉल में शिविर आयोजित होंगे