मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

22 व 23 जून को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे।
  • शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
  • अमित यादव बताया कि 22 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव गणेशगढ़ और 9 एमएल, सादुलशहर क्षेत्र के गांव तख्तहजारा, पदमपुर के गांव जलौकी व 23 बीबी, करणपुर के 2 एक्स, रायसिंहनगर में भादवांवाला व लखाहाकम, विजयनगर में 41 जीबी व 42 जीबी, सूरतगढ़ के मोकलसर व सिंगरासर, अनूपगढ़ के 18 पी, घडसाना 13 डीओएल व 6 जेडडब्ल्यूएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि 22 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव गणेशगढ़ और 9 एमएल, सादुलशहर क्षेत्र के गांव तख्तहजारा, पदमपुर के गांव जलौकी व 23 बीबी, करणपुर के 2 एक्स, रायसिंहनगर में भादवांवाला व लखाहाकम, विजयनगर में 41 जीबी व 42 जीबी, सूरतगढ़ के मोकलसर व सिंगरासर, अनूपगढ़ के 18 पी, घडसाना 13 डीओएल व 6 जेडडब्ल्यूएम में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

23 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव कोठा और पक्की, सादुलशहर क्षेत्र के गांव बुधरवाली, पदमपुर के गांव 56 एफ और 14 एफएफ, करणपुर के 14 एस मांझीवाला, रायसिंहनगर में ठण्डी और ठाकरी, विजयनगर में 5 एएसबी (मोटासर), सूरतगढ़ के देईदासपुरा और ठुकराणा, अनूपगढ़ के 6 पी, घडसाना 9 पीएसडी एवं 2 एमएलडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।