मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर से खुली रास्ते की राह

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है।
  • इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।
  • शुक्रवार को घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 17 केएनडी में आयोजित शिविर के दौरान श्री ओम विष्णु पुत्र श्री राम गोपाल सहित अन्य द्वारा रास्ता खुलवाने हेतु परिवाद दिया।
  • तहसीलदार रावला एवं भू-अभिलेख निरीक्षक एवं हलका पटवारी के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ते का सीमांकन किया।
  • सीमांकन में रास्ता सकरा होने पर तहसीलदार द्वारा तुरन्त रास्ते को पूर्ण रूप से खुलवाया गया।
  • इसी प्रकार चक 21 केएनडी निवासी श्रीमती गीता पत्नी श्री श्याम लाल और श्री प्रदीप कुमार पुत्र श्री विजयपाल को शिविर में आवासीय भूखण्ड का पट्टा दिया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे लाभान्वित ग्रामीणों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जा रहा है।

शुक्रवार को घडसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 17 केएनडी में आयोजित शिविर के दौरान श्री ओम विष्णु पुत्र श्री राम गोपाल सहित अन्य द्वारा रास्ता खुलवाने हेतु परिवाद दिया।

तहसीलदार रावला एवं भू-अभिलेख निरीक्षक एवं हलका पटवारी के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ते का सीमांकन किया। सीमांकन में रास्ता सकरा होने पर तहसीलदार द्वारा तुरन्त रास्ते को पूर्ण रूप से खुलवाया गया।

इसी प्रकार चक 21 केएनडी निवासी श्रीमती गीता पत्नी श्री श्याम लाल और श्री प्रदीप कुमार पुत्र श्री विजयपाल को शिविर में आवासीय भूखण्ड का पट्टा दिया गया।

इस पर लाभार्थियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।