मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

माकपा ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सड़कों-जलापूर्ति व कानून व्यवस्था पर जताई नाराजगी

मुख्य बिंदु
  • मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शनकारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की।
  • प्रदर्शन में मुख्य रूप से एलएंडटी और सीवरेज कार्य के नाम पर निजी कंपनी द्वारा शहर की सड़कों को खोदकर बरसात के मौसम में जर्जर हालत में छोड़ देने का मुद्दा उठाया गया।
  • माकपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इन सड़कों का तुरंत पुनर्निर्माण किया जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।
  • दूसरी प्रमुख मांग पुरानी आबादी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को तुरंत बहाल करने की थी।
  • कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
WAf𝕏TGin✉🖨
माकपा ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सड़कों-जलापूर्ति व कानून व्यवस्था पर जताई नाराजगी

श्रीगंगानगर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से एलएंडटी और सीवरेज कार्य के नाम पर निजी कंपनी द्वारा शहर की सड़कों को खोदकर बरसात के मौसम में जर्जर हालत में छोड़ देने का मुद्दा उठाया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इन सड़कों का तुरंत पुनर्निर्माण किया जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।

दूसरी प्रमुख मांग पुरानी आबादी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को तुरंत बहाल करने की थी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।चक 6-जी मजदूर कांड पर भी प्रदर्शनकारियों ने तीखा विरोध जताया।

उन्होंने बताया कि गुंडों ने एक मजदूर को अधमरा करके सड़क पर फेंक दिया, लेकिन अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना के माध्यम से बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाया गया।

इसके अलावा, विधायक तथा आरयूआईडीपी और एल एंड टी अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कामरेड बीएस राणा,माकपा के जिला सचिव, वकीलसिंह, मोहनलाल, प्रकाश, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा स्वामी, साधूराम और हरकेवलदीप सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला।

वक्ताओं ने कहा-देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ये सरकारें वामपंथी विचारधारा को खत्म करना चाहती हैं, लेकिन हम दुगनी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें अविलंब पूरी नहीं की गईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सड़कों के पुनर्निर्माण, पुरानी आबादी में पेयजल आपूर्ति सुधारने और चक 6-जी के पीड़ित मजदूर पर हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता तथा मजदूर यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।