मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

400 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित

मुख्य बिंदु
  • मासिक धर्म स्वच्छता पर हुआ विस्तृत संवाद श्रीगंगानगर।
  • सामाजिक संस्था टेम्परेन्स वेल्फेयर फाउंडेशन ने मांगियावास क्षेत्र की कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 400 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
  • कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और संस्था की संस्थापक दीपाली छाबडा ने कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म का विषय नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे सही जानकारी और स्वच्छता के साथ अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
  • उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड के सही उपयोग, समय-समय पर बदलने, और सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
  • यह सामाजिक पहल नैशनल एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी के प्रायोजन में आयोजित की गई।
WAf𝕏TGin🖨
400 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित

मासिक धर्म स्वच्छता पर हुआ विस्तृत संवाद श्रीगंगानगर। सामाजिक संस्था टेम्परेन्स वेल्फेयर फाउंडेशन ने मांगियावास क्षेत्र की कच्ची बस्ती में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 400 महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और संस्था की संस्थापक दीपाली छाबडा ने कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म का विषय नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे सही जानकारी और स्वच्छता के साथ अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड के सही उपयोग, समय-समय पर बदलने, और सुरक्षित तरीके से निस्तारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह सामाजिक पहल नैशनल एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी के प्रायोजन में आयोजित की गई।

वहीं किरण क्रान्ति फाउंडेशन ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए।

विशेषज्ञों और स्वयंसेवकों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि टेम्परेन्स वेल्फेयर फाउंडेशन भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियानों को अन्य क्षेत्रों में विस्तार देने की योजना बना रही है।