मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक: एडीजे श्री सुथार

WAf𝕏TGin🖨
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक: एडीजे श्री सुथार

श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत भवन, मिर्जेवाला, श्रीगंगानगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार ने पंचायत भवन में उपस्थित महिलाओं को राष्ट्र नायिका सरोजिनी नायडू की जीवनी के बारे में बताते हुये उनके द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु किये गये राष्ट्रहित कार्यों के बारे में बताया गया।

शिविर में महिलाओं के अधिकारों व महिलाओं द्वारा क्षेत्र के पिछड़े इलाकों में सामना किये जाने वाले लिंग आधारित मुद्दे यथा चयनात्मक गर्भपात और कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज की मांग, शैक्षिक असमानताएं, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, अपर्याप्त पोषण, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध से बचाव तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया।

साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर विधिक सेवा संस्थाओं से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान चीफ एलएडीसी रोहताष यादव द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुये नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई एवं अमनदीप चलाना द्वारा मंच का संचालन करते हुए नालसा व रालसा की विभिन्न योजनओं एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण की ओर से चीफ एलएडीसी श्री रोहताश यादव, असिस्टेंट एलएडीसी श्री अमनदीप चलाना, प्रशिक्षु विधि छात्रा सुश्री अंजलि सिंह, एडवोकेट आमीर खान, एडवोकेट राजपाल आदि उपस्थित रहे।