मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित

मुख्य बिंदु
  • समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर डाॅ.
  • मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
  • इस दौरान जिला कलक्टर ने एफसीआई सहित अन्य एजेंसियों को खरीद शुरू होने से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये।
  • जिला कलक्टर ने कहा कि एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ तथा आरएसएफसीएससी द्वारा खरीद शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
  • कृषि उपज मंडी समिति अधिकारियों द्वारा भी खरीद से संबंधित तैयारियां पूर्ण रखी जायें ताकि किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों को परेशानी नहीं आये।
  • उन्होंने उठाव एवं भण्डारण सहित खरीद संबंधी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद सुचारू रूप से की जाये।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर डाॅ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने एफसीआई सहित अन्य एजेंसियों को खरीद शुरू होने से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने कहा कि एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ तथा आरएसएफसीएससी द्वारा खरीद शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

कृषि उपज मंडी समिति अधिकारियों द्वारा भी खरीद से संबंधित तैयारियां पूर्ण रखी जायें ताकि किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों को परेशानी नहीं आये।

उन्होंने उठाव एवं भण्डारण सहित खरीद संबंधी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद सुचारू रूप से की जाये।

बैठक में अवगत करवाया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूप्ये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक की जायेगी।

गेहूं खरीद हेतु खाद्य विभाग की वेबसाईट (http://food.rajasthan.gov.in) पर ‘‘गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन’’ उपलब्ध है। एमएसपी पर गेहूं खरीद हेतु आॅनलाईन पंजीकरण खाद्य विभाग, जयपुर के पोर्टल पर 1 फरवरी से आरम्भ है।

25 जून 2026 तक आॅनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार, जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्री धर्मपाल पूनिया, एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अभिरीत चैधरी, श्री महिपाल माली, श्री दीपक अग्रवाल, श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।