मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

समर्थन मूल्य पर 10 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद

गेहूं खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ

मुख्य बिंदु
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में रबी विपणन वर्ष (आरएमएस) 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद से संबंधित विभिन्न बिंदुआें की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
  • बैठक में अवगत करवाया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूप्ये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
  • रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक की जायेगी।
  • गेहूं खरीद हेतु खाद्य विभाग की वेबसाईट (http://food.
  • in) पर ‘‘गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन’’ उपलब्ध है।
WAf𝕏TGin🖨
समर्थन मूल्य पर 10 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद

श्रीगंगानगर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में रबी विपणन वर्ष (आरएमएस) 2026-27 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद से संबंधित विभिन्न बिंदुआें की समीक्षा हेतु जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

बैठक में अवगत करवाया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूप्ये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक की जायेगी।

गेहूं खरीद हेतु खाद्य विभाग की वेबसाईट (http://food.rajasthan.gov.in) पर ‘‘गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन’’ उपलब्ध है। एमएसपी पर गेहूं खरीद हेतु ऑनलाईन पंजीकरण खाद्य विभाग, जयपुर के पोर्टल पर 1 फरवरी से 25 जून 2026 तक किया जा सकता है।

गेहूं खरीद हेतु वर्ष 2026-27 हेतु जिला श्रीगंगानगर हेतु कुल 52 खरीद केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इसमें भारतीय खाद्य निगम के 24, तिलम संघ 19, एनसीसीएफ के 2 तथा आरएसएफसीएससी के 07 खरीद केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।

खाद्य विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिला श्रीगंगागनर व हनुमानगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं को सुगम व किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान करवाने हेतु नवाचार किया गया है। इसके तहत एक मण्डी में एक से अधिक क्रय एजेंसी गेहूं खरीद का कार्य करेगी तथा इस वर्ष गेहूं खरीद प्रक्रिया में गेहूं हैण्डलिंग का कार्य आढ़तियों के माध्यम से करवाये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सुभाष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना, जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग, श्री भूपेन्द्र सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, अध्यक्ष, पूर्व व्यापार मण्डल, अध्यक्ष दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन, क्रय एजेंसियां सहित अन्य मौजूद रहे।