मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सभी राजकीय कार्य ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली से करें

मुख्य बिंदु
  • सभी अधिकारी आदेशों की अक्षरशः पालना करें : जिला कलक्टर श्रीगंगानगर ।
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सुशासन की स्थापना के लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों को त्वरित गति से लागू करने एवं विभागीय फाइलों के समयबद्ध निस्तारण के लिये सरकार द्वारा राजकाज पोर्टल पर सभी विभागों के लिये ई-डाक मॉडयूल लागू किया गया है।
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज उन्नति की बैठक में प्रदत्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।
  • मंजू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर के कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  • एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय या एक जिले से दूसरे जिले से पत्राचार भी ई-फाइल व ई-डाक के माध्यम से किया जाये।
  • राज्य स्तर पर समस्त प्रकरण केवल राजकाज के माध्यम से ही प्रेषित किये जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨

सभी अधिकारी आदेशों की अक्षरशः पालना करें : जिला कलक्टर श्रीगंगानगर ।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सुशासन की स्थापना के लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों को त्वरित गति से लागू करने एवं विभागीय फाइलों के समयबद्ध निस्तारण के लिये सरकार द्वारा राजकाज पोर्टल पर सभी विभागों के लिये ई-डाक मॉडयूल लागू किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज उन्नति की बैठक में प्रदत्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर के कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ई-फाइल एवं ई-डाक प्रणाली का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय या एक जिले से दूसरे जिले से पत्राचार भी ई-फाइल व ई-डाक के माध्यम से किया जाये। राज्य स्तर पर समस्त प्रकरण केवल राजकाज के माध्यम से ही प्रेषित किये जाये।

सभी नवीन पत्रावलियां इलेक्ट्रॉनिक मोड में खोली जायेगी, पुरानी पत्रावलियों को ई-फाइल पर प्राथमिकता से लाई जायेगी।

जांच संबंधी मामलों की पत्रावलियां, न्यायालय, वादकरण संबंधी पत्रावलियां एवं गोपनीय प्रकरण भी यथा संभव ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से प्रस्तुत किये जाये।

सरकार के आदेशों की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाये।