मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सीवरेज व पेयजल समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर में चल रहे सीवरेज कार्य एवं पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में यूआईटी, पीएचईडी और आरयूआईडीपी के अधिकारियों के अलावा कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • जिला कलक्टर ने सीवरेज प्लांट से जुड़ी समस्याओं, पानी की निकासी व्यवस्था तथा शहर में सीवरेज लाइनों की सफाई में आ रही कठिनाइयों की विस्तार से समीक्षा की।
  • उन्होंने एसटीपी को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की नियमित आपूर्ति को लेकर समय रहते तैयारी करने के निर्देश दिये।
  • पीएचईडी के अधिकारियों को पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पेयजल और सीवरेज का पानी आपस में मिश्रित न हो।
WAf𝕏TGin✉🖨
सीवरेज व पेयजल समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर में चल रहे सीवरेज कार्य एवं पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूआईटी, पीएचईडी और आरयूआईडीपी के अधिकारियों के अलावा कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सीवरेज प्लांट से जुड़ी समस्याओं, पानी की निकासी व्यवस्था तथा शहर में सीवरेज लाइनों की सफाई में आ रही कठिनाइयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने एसटीपी को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की नियमित आपूर्ति को लेकर समय रहते तैयारी करने के निर्देश दिये। पीएचईडी के अधिकारियों को पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पेयजल और सीवरेज का पानी आपस में मिश्रित न हो।

पाइपलाइन कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने तथा इस कार्य को बरसात से पूर्व पूर्ण करवाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने यूआईटी के अधिकरियों को निर्देशित किया कि वे इसकी नियमित मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला कलक्टर ने कहा कि जहां भी पीने के पानी की डबल सप्लाई हो रही है, वहां एक लाइन बंद की जाए ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।जहां भी क्षतिग्रस्त सड़कें, गड्डे हैं, वहां सुरक्षा की दृष्टि से साईन बोर्ड लगाना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में एसडीएम श्रीगंगानगर श्री नयन गौतम, यूआईटी सचिव श्री अशोक असीजा, नगर परिषद से श्री मंगत सेतिया, पीएचईडी अधिकारी, आरयूआईडीपी व एलएनटी के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।