मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

बीमा राशि का चैक परिजनों को सौंपा

मुख्य बिंदु
  • दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर की शाखा नेतेवाला क्षेत्र अन्तर्गत ताखरांवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के ऋणी सदस्य श्री भालचन्द पुत्र श्री बद्रीप्रसाद की सड़क दुर्घटना होने के कारण 19 नवम्बर 2023 को आकस्मिक निधन हो गया।
  • श्री भालचन्द पुत्र श्री बद्रीप्रसाद का राज्य सरकार द्वारा चली रही राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत मात्र 344 रूपये के प्रीमियम राशि पर यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा उनकी नाॅमिनी श्रीमती शिमला को 10 लाख रूपये की बीमा राशि स्वीकृत की गयी।
  • बीमा क्लेम की राशि 10 लाख रूपये का चैक शुक्रवार को दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर के प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गर्ग द्वारा मृतक की धर्मपत्नी श्रीमती शिमला को दिया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीमा राशि का चैक परिजनों को सौंपा

श्रीगंगानगर। दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर की शाखा नेतेवाला क्षेत्र अन्तर्गत ताखरांवाली ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के ऋणी सदस्य श्री भालचन्द पुत्र श्री बद्रीप्रसाद की सड़क दुर्घटना होने के कारण 19 नवम्बर 2023 को आकस्मिक निधन हो गया।

श्री भालचन्द पुत्र श्री बद्रीप्रसाद का राज्य सरकार द्वारा चली रही राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत मात्र 344 रूपये के प्रीमियम राशि पर यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा उनकी नाॅमिनी श्रीमती शिमला को 10 लाख रूपये की बीमा राशि स्वीकृत की गयी।

बीमा क्लेम की राशि 10 लाख रूपये का चैक शुक्रवार को दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर के प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गर्ग द्वारा मृतक की धर्मपत्नी श्रीमती शिमला को दिया गया।